BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कौड़ियों के मोल बिकी अरबों की कंपनी, जाने आखिर क्यों हुआ ऐसा

 कौड़ियों के मोल बिकी अरबों की कंपनी, जाने आखिर क्यों हुआ ऐसा
Share

अबू धाबी/ नई दिल्ली। बी आर शेट्टी की गिनती यूएई के बड़े-बड़े करोड़पतियों में की जाती है। भारतीय मूल के अरबपति बी आर शेट्टी को अब अपनी अरबों रूपए की कंपनी को कौड़ियों के मोल बेचना पड़ा। उन्हें अपनी 14,700 करोड़ रुपये (2 अरब डॉलर) की कंपनी केवल 73 रुपये में बेचनी पड़ी है। शेट्टी को अपना कारोबार इजरायल-यूएई कंसोर्टियम को इतने कम दामों में बेचना पड़ा है। दरअसल, बी आर शेट्टी की कंपनियों पर अरबों डॉलर का कर्ज है।

इतना ही नहीं कंपनी के मालिक यानी भारतीय मूल के अरबपति बी आर शेट्टी के खिलाफ फर्जीवाड़े की जांच भी चल रही है। रिपोर्ट की मानें तो पिछले साल दिसंबर में फिनाब्लर की मार्केट वैल्यू दो बिलियन डॉलर थी। कंपनी द्वारा इसी साल अप्रैल साझा की गई जानकारी के मुताबिक उस पर एक बिलियन डॉलर से ज्यादा का कर्ज है। जीएफआईएच इजरायल के प्रिज्म ग्रुप की सहयोगी कंपनी है, जिसे फिनाब्लर पीएलसी लिमिटेड अपनी सारी संपत्ति बेच रही है।

70 के दशक में महज 8 डॉलर लेकर यूएई में आकर हेल्थ केयर इंडस्ट्री में शेट्टी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। शेट्‌टी ने फूड ऐंड बेवरेज, फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग और रियल एस्टेट में भी हाथ आजमाया। इतना सब करने के बाद लगभग 50 सालों में शेट्टी ने 14700 करोड़ की कंपनी खड़ी की। लेकिन पिछले साल से कंपनी के सितारे गर्दिश में है। कंपनी पर अरबों रुपये का कर्ज बकाया है। जिसको चुकाने के लिए उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा है।
 

Share

Leave a Reply