नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नगरीय निकाय चुनाव को ले कर कांग्रेसी नेता को ठेकेदार ने दी जान से मारने की धमकी, जाने किस नेता को मिली धमकी

नगरीय निकाय चुनाव को ले कर कांग्रेसी नेता को ठेकेदार ने दी जान से मारने की धमकी, जाने किस नेता को मिली धमकी
Share

कवर्धा। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण साहू ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व ठेकेदार कन्हैया अग्रवाल के भाई ठेकेदार विनोद अग्रवाल द्वारा फोन पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसकी लिखित शिकायत रामकृष्ण साहू जिला अध्यक्ष ने एस पी से की है और कार्रवाई करने की मांग की है। 

 

कुछ दिन पहले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा के दौरान जिला अध्यक्ष रामकृष्ण साहू ने वरिष्ठ कांग्रेसी व ठेकेदार कन्हैया अग्रवाल पर दुर्वव्यहार का आरोप लगाते हुए अनुशासन हीनता के आरोप में पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया था। उसी निष्कासन को लेकर कन्हैया अग्रवाल के छोटे भाई विनोद अग्रवाल पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया कि निष्कासन के बाद विनोद ने फोन कर देख लेने की धमकी दी है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अनहोनी होने की आशंका बनी हुई है।

Share

Leave a Reply