नाले में उतरकर पार्षद ने की सफाई, लोगों ने दूध से नहलाया....
नई दिल्ली : दिल्ली में नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। केंद्र सरकार ने तीनों नगर निगमों का विलय कर उसे एक नगर निगम बना दिया है। इस बीच मंगलवार को आम आदमी पार्टी के पार्षद हसीब उल हसन ने हटके काम किया। नाले की सफाई करने के लिए वे खुद ही नाले में उतर गए।
हसीब उल हसन शास्त्री पार्क क्षेत्र में दौरे पर थे। इसी दौरान एक नाला दिखा। लोगों ने उन्हें बताया कि यह जाम हो गया है। इसकी बदबू के कारण आस-पास के लोग काफी परेशान रहते हैं। इसके बाद हसीब उल हसन खुद ही सफाईकर्मी बन गए। उन्होंने अपनी कमर में रस्सी डाली और नाले में उतर गए। वे खुद ही सफाई करने लगे। कुछ समर्थकों ने उन्हें बाहर से पकड़ लिया।
पार्षद को खुद नाले की सफाई करते देख वहां भीड़ लग गई। कुछ लोग वीडियो भी बनाने लगे, जो बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। इसके बाद पार्षद बाहर निकले तो पूरी तरह गंदगी में सने हुए थे। इसके बाद उनके समर्थकों द्वारा दूध मंगवाया गया और उन्हें नायक फिल्म के अनिल कपूर की तरह नहलाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।







.jpeg)












