नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी उतारने जा रही है देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानिए इसकी खासियत....

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी उतारने जा रही है देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानिए इसकी खासियत....
Share

नई दिल्ली : बीते एक- दो साल के दौरान इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में तेजी से विस्तार हुआ है। मगर अभी भी कई लोगों को सस्ती इलेक्ट्रिक कार का इंतजार है। इस बीच ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। भविष्य की मांग को देखते हुए बड़ी वाहन निर्माताओं के साथ छोटे स्टार्टअप भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को मार्केट में लॉन्च करने लगे हैं। महिंद्रा (Mahindra) भी अब रेस में कूद चुकी है और कंपनी ने ट्रेओ ऑटो (Trio Auto), ट्रेओ जोर डिलीवरी वैन (Trio Delivery Van), ट्रेओ टिपर वेरिएंट (Trio Tiper) और ई-अल्फा मिनी टिपर के साथ एटम क्वाड्रिसाइकिल (Atom Quad Cycle) पेश की हैं। इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर सेगमेंट में महिंद्रा का मार्केट शेयर 73.4 फीसदी का है और इसी शेयर के चलते कंपनी इस लिस्ट में पहले नंबर पर बनी हुई है।

Mahindra Atom की खासियत: महिंद्रा एटम (Mahindra Atom) इलेक्ट्रिक पॉवर वाले क्लीन एनर्जी, आरामदायक और स्मार्ट फीचर्स से भरा पड़ा है। एटम के साथ कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक अल्फा टिपर को भी पेश किया है जिसे ई-अल्फा मिनी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। ई-अल्फा मिनी टिपर में 1.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। जो सिंगल चार्ज में 80 Km तक रेंज देता है। इसपर आप 310 किलोग्राम तक।का वजन उठा सकते है।

अभी महिंद्रा एटम को कमर्शियल गाड़ी के रूप में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अभी तक इसके निजी वाहन के रूप में लॉन्च करने की कोई जानकारी नहीं दी है। सस्ती कीमत में होगी लॉन्च: महिंद्रा एटम (Mahindra Atom) में ग्राहकों को जबरदस्त लुक और फीचर्स दिया जाता है। यह एक पैसा वसूल कार है क्योंकि इसकी कीमत बहुत कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। रिपोर्ट की माने तो इसे 3 लाख की कीमत में लॉन्च किया जाएगा। महिंद्रा एटम को 50 Km प्रति घंटे की रफ्तार के दौरा सकते है। इसके बैटरी को फुल चार्ज करने में 5 घंटे का समय लगेगा। एक बार फुल चार्ज करने पर यह गाड़ी 120 Km तक का रेंज देगी। बता दें कि देश में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा के लिए ये एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।  


Share

Leave a Reply