BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

15 अगस्त को लॉन्च होगी देश की सबसे शानदार रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगी 240Km, जानें कैसे कर सकेंगे बुक

15 अगस्त को लॉन्च होगी देश की सबसे शानदार रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगी 240Km, जानें कैसे कर सकेंगे बुक
Share

देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेग्मेंट में इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक नए दिग्गज प्लेयर की एंट्री होने जा रही है। आगामी 15 अगस्त को भारतीय बाजार में देश की सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी है। बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप कंपनी सिंपल एनर्जी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर 'Simple One' को पेश करेगी।
जानकारी के अनुसार यह मॉडल शुरू में देश के 13 राज्यों में उपलब्ध कराया जाएगा। जिसकी सूची में तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दिल्ली, गोवा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब शामिल हैं। कंपनी ने चुनिंदा राज्यों के शहरों में एक्सपीरियंस सेंटर्स की लोकेशन पहले ही फाइनल कर ली है। इस स्कूटर को अलग-अलग फेज में भिन्न राज्यों और शहरों में पेश किया जाएगा।

क्या है कंपनी का बुकिंग और प्रोडक्शन प्लान:

पहले चरण में, कंपनी तमिलनाडु के होसुर स्थित अपने संयंत्र में सालाना 10 लाख यूनिट का उत्पादन करेगी। 2 लाख वर्ग फुट के क्षेत्र में फैले इस प्लांट को साल के अंत तक शुरू किया जा सकता है। कंपनी ने आने वाले समय में इस प्रोजेक्ट में 350 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की योजना बनाई है, जिसका इस्तेमाल नए प्रोडक्ट के साथ ही नेटवर्क विस्तार के लिए भी किया जाएगा। खबर है कि, सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर की आधिकारिक बुकिंग इसके लॉन्च के दिन से शुरू हो जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस स्कूटर में 4.8 किलोवाट की क्षमता का बैटरी पैक का इस्तेमाल कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 240 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज प्रदान करेगा। इतना ही नहीं, स्पीड के मामले में भी यह स्कूटर बेहद ही शानदार होगा। यह स्कूटर महज 3.6 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है, इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

ये स्कूटर सामान्य घरेलू चार्जर से महज 40 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है, वहीं इसे फुल चार्ज होने में तकरीबन 1 घंटे 5 मिनट का समय लगता है। इसके अलावां इसमें फास्ट चार्जिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है, जिससे महज 20 मिनट में ही इस स्कूटर की बैटरी 50% तक चार्ज हो जाती है। बता दें कि, इसी दिन यानी कि 15 अगस्त को ही Ola भी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करेगा, एक ही दिन इन दोनों दिग्गजों की टक्कर होने जा रही है। जहां तक कीमत की बात है तो इस स्कूटर को 1.10 लाख से 1.20 लाख रुपये के बीच पेश किया जा सकता है।

 


Share

Leave a Reply