BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

IPL मैच के दौरान किस कर रहा था कपल, कैमरा घूमा तो टीवी स्क्रीन पर आए नजर, अब फोटो पर बन रहे मीम्स

IPL मैच के दौरान किस कर रहा था कपल, कैमरा घूमा तो टीवी स्क्रीन पर आए नजर, अब फोटो पर बन रहे मीम्स
Share

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले को देखने आए दर्शकों में एक जोड़ा ऐसा भी था जिसे इस मैच में कोई दिलचस्पी नहीं थी. यह जोड़ी खुद में ही मगन थी. मैच के दौरान यह जोड़ी रोमेंटिक मूड में थी और लड़का-लड़की एक-दूसरे को किस कर रहे थे. तभी अचानक कैमरा घूमा और यह जोड़ी इसी सिचुएशन में कुछ मिनी सेकंड्स के लिए टीवी स्क्रीन पर नजर आ गई. अब इस जोड़ी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इन पर मजेदार मीम्स बना रहे हैं.
दिल्ली की पारी के दौरान कैमरे में कैद हुए थे कपल
शनिवार रात को खेले गए दुसरे मुकाबले की दूसरी पारी में यह नजारा दिखा. दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुजरात टाइटंस से मिले 172 रन के टारगेट का पीछा कर रही थी. क्रीज पर पृथ्वी शॉ और मंदीप सिंह मौजूद थे. दिल्ली की टीम चार ओवर में एक विकेट खोकर 32 रन बना चुकी थी. ओवर के बीच जब ब्रेक हुआ तभी यह कपल स्क्रीन पर नजर आया.

 


अब हो रही मीम्स की बरसात
सोशल मीडिया पर इस कपल की किस करती हुई तस्वीर कल रात से ही वायरल हो रही है. इस पर ढेरों मीम्स बन रहे हैं. कुछ ने तो IPL को एक 'किस कैम' लॉन्च करने की सलाह भी दी है. दरअसल, NBA के मैचों में अक्सर यह देखा जाता है कि जब कैमरा कपल्स की ओर जाता है तो वे किस करने लगते हैं. इस जोड़ी के साथ भी कुछ ऐसा ही मामला था. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स लिख भी रहे हैं कि भारत अब वाकई ग्लोबल हो गया है.
 


Share

Leave a Reply