BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पेट्रोल-डीजल में उतरा महंगाई का करंट, देखे आज कितनी है कीमत

पेट्रोल-डीजल में उतरा महंगाई का करंट, देखे आज कितनी है कीमत
Share

नई दिल्ली : अब पेट्रोल-डीजल के जरिए अब रोज महंगाई का करंट लग रहा है। आज भी पेट्रोल-डीजल ने 80-80 पैसे का झटका दिया है। गुरुवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने ईंधन के नए रेट जारी किए तो जयपुर-अहमदाबाद से पटना और भोपाल से चेन्नई तक पेट्रोल 100 रुपये के पार चला गया। यहां तक कि मुंबई में डीजल भी अब 100 रुपये से अधिक हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद 101.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

इस तरह 10 दिन में दिल्ली में पेट्रोल 6.40 रुपये महंगा हुआ है। वहीं, डीजल भी 6 रुपये 40 पैसे तक महंगा हुआ है। अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.81 रुपये और डीजल के लिए 93.07 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इससे पहले 21 मार्च को राजधानी में पेट्रोल का दाम 95.41 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर था।

अब 22 मार्च 2022 से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। 22 मार्च से 23 मार्च तक रोजाना पेट्रोल-डीजल 80-80 पैसे महंगा हुआ। 24 मार्च को कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन 25 मार्च से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल 26 तक 80-80 पैसे बढ़े। इसके बाद 27 मार्च को पेट्रोल 50 और डीजल 55 पैसे महंगा हुआ। 28 मार्च को पेट्रोल 30 और डीजल 35 पैसे बढ़ा। 29 मार्च को पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया, 30 मार्च को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम 80-80 पैसे बढ़े और आज भी राहत नहीं मिली है, पेट्रोल-डीजल के रेट 80 पैसा बढ़ गए हैं।

 


Share

Leave a Reply