लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

मुंबई में फिर मंडराया कोरोना का खतरा: पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर हुई इतने प्रतिशत

मुंबई में फिर मंडराया कोरोना का खतरा: पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर हुई इतने प्रतिशत
Share

मुंबई में एक बार फिर से कोरोना वायरस अपना असली रूप दिखाने लगा है। शहर में कोरोना वायरस खातक रूप लेने की ओर बढ़ रहा है। शहर में बुधवार को 739 नए केस सामने आए। एक फरवरी के बाद यह पहला मौका है जब शहर में इतने ज्यादा केस मिले हैं। वहीं, पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो बुधवार को 1081 नए केस सामने आए हैं।
एनडीटीवी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन पहले तक उसी मुंबई में कोरोना वायरस की पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी के आसपास थी, जो बुधवार बढ़कर 8.4 फीसदी पहुंच गई है।
मुंबई में धारावी झुग्गी कॉलोनी में बुधवार को कोविड-19 के 10 नए मामले सामने आए। कोविड-19 के इन 10 नए मामलों के साथ ही धारावी में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। कुछ दिनों को छोड़कर इस झुग्गी इलाके में मई के पहले हिस्से में कोविड-19 के एक भी मामले सामने नहीं आए थे।
हालांकि, 15 मई के बाद से रोजोना मिलने वाले केस में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।अधिकारी ने कहा कि धारावी में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 8,707 हो गई है। अधिकारी ने कहा कि 8,252 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और 419 की मौत हो गई है।

 


Share

Leave a Reply