पिता को पीटने वाले को बेटी ने सड़क पर लाठी से पीटा, जानिये क्या है पूरा मामला...
शिवपुरी : दिनारा कस्बे में एक दुकानदार ने एक बुजुर्ग की पिटाई लगा दी। इसकी जानकारी उस बजुर्ग की पुत्री को मिली तो वह हाथ में लाठी लेकर दुकानदा की पिटाई लगाने पहुंच गई। दुकानदार की बीच सड़क पर पिटाई का वीडियो किसी व्यक्ति ने बना लिया। अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल तेजसिंह ने भूरा की दुकान पर चाय पीने के बाद दोनों के बीच पांच रुपए को लेकर बहस हो गई। इस पर दुकानदार ने बुजुर्ग काके पीटकर भगा दिया। यह बात जब बुजुर्ग की बेटी को पता चली तो उसने बदला लेने की नीयत से पहुंची और दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। इस तरह युवती द्वारा दुकानदार को बीच सड़क पर पीटने का वीडियो कुछ लोगों द्वारा बना लिया गया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।







.jpeg)












