BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टीवी बंद करने पर आग बबूला हुई बहू ने दांतों से काट दी सास की तीन उंगली, मामला दर्ज

टीवी बंद करने पर आग बबूला हुई बहू ने दांतों से काट दी सास की तीन उंगली, मामला दर्ज
Share

 ठाणे: एक महिला को टीवी बंद करना उस वक्त भारी पड़ गया जब उसकी ही बहू ने हाथ की तीन उंगलियां चबा डाली। दरअसल, ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर के वडवली खंड क्षेत्र की एक हाई प्रोफाइल सोसायटी में रहने वाले कुलकर्णी परिवार के घर यह घटना हुई है। 5 अगस्त की सुबह करीब साढ़े दस बजे सास वृषाली कुलकर्णी ( 60) भजन पढ़ रही थी। उस दौरान उनकी बहू विजया कुलकर्णी (32) टीवी देख रही थी। सास को टीवी की आवाज से भजन पढ़ने में परेशानी हो रही थी तो उसने अपनी बहू विजया से टीवी की आवाज कम करने को कहा।

सास के बार-बार टोकने से विजय को गुस्सा आ गया तो उसने टीवी की आवाज और तेज कर दी। बहू विजया की इस हरकत पर सास वृषाली ने टीवी बंद कर दी। सास के टीवी बंद करने पर बहू को और तेज गुस्सा आ गया और दोनों के बीच जमकर झगड़ा होने लगा।

दोनों के बीच जुबानी जंग हुई और सास से बहू कहने लगी कि यह मेरा घर है, मैं इस घर में कुछ भी करूंगी। सास भी कहने लगी कि यह मेरे पति का घर है, वहीं नाराज बहू ने सास को गाली दी और सास-बहू के बीच से मारामारी शुरू हो गई। इस दौरान बहू विजया ने आव देखा न ताव और अपनी सास के दाहिने हाथ की तीन उंगलियों को दांतों से बुरी तरह से काट लिया। बहू की इस हरकत से सास के हाथ से खून बहने लगा..

सास-बहू का झगड़ा होते देख बेटा सौरभ झगड़ा सुलझाने आया तो विजया पति सौरभ को गालियां देने लगी और उसे थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही विजया ने अपने पति को देखने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद सास ने अंबरनाथ पूर्व के शिवाजीनगर थाने में जाकर बहू विजया के खिलाफ धारा 324, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज करवाया. पुलिस मामले में जांच कर रही है।


Share

Leave a Reply