बड़ी खबर : सौतेली माँ को कांटे की तरह चुभ रही थी बेटी, पति को ये बात कह कर करवाया बेटी का क़त्ल, फिर हुआ कुछ ऐसा
झाँसी | उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के कस्बा थाना गुरसराय में 4 दिन पहले हुई 12 साल की बच्ची की हत्या का खुलासा हो गया है | बच्ची का कत्ल सौतेली मां के कहने पर उसके पिता ने ही किया था | बेटी को रास्ते से हटाने के लिए सौतेली मां घर छोड़कर चली गई थी | झांसी के एसएसपी ने बताया कि फिल्म दृश्यम की तरह ही आरोपी ने तथ्य जुटाए और बेटी का कत्ल कर दिया | पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है |
कत्ल करने का नया तरीका अपनाया
पुलिस गिरफ्त में आए शख्स का नाम है अमित शुक्ला है | 25 अगस्त की शाम आरोपी अमित शुक्ला ने अपनी बेटी कत्ल कर दिया था | आरोपी ने बेटी के सीने पर बैठकर कत्ल करने का नया तरीका अपनाया था | शरीर पर कहीं चोटों के निशान नहीं दिखाई दे रहे थे जिसकी वजह से पुलिस कुछ समझ नहीं पा रही थी |
फूटा लेटर 'बम'
आरोपी अमित कुमार शुक्ला गुरसराय का रहने वाला है | अमित ने बेटी की मौत के बाद पुलिस को जो लेटर दिया था उसमें आशंका जताई थी कि बेटी का मर्डर हुआ है | पुलिस को इसी पत्र पर शक हुआ | पत्र में शिकायत कम और सफाई ज्यादा नजर आ रही थी | घटना वाले दिन बताया गया था कि बेटी की मां बाहर गई है | पिता सुबह से ही 50 किलोमीटर दूर एक कस्बे में गया हुआ था |
आरोपियों को भेजा गया जेल
गौरतलब है कि, अमित शुक्ला की पहली पत्नी का निधन हो गया था | उसके बाद उसने दूसरी शादी विधवा महिला आकांक्षा से कर ली थी | आकांक्षा को सौतेली बेटी कांटे की तरह चुभती थी | 25 अगस्त के पहले आकांक्षा ये कह कर घर से गई थी जब तक इस बेटी को ठिकाने नहीं लगाओगे मैं वापस नहीं आऊंगी | फिलहाल बच्ची के कत्ल का खुलासा हो गया है और पुलिस ने दोनों आरोपी पति-पत्नी को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया है |







.jpeg)












