संदिग्धावस्था में पड़ा मिला युवक का शव, लोगों में मचा हडकंप.....
ललितपुर : थाना जाखौरा के ग्राम विनेका तोरन में 26 साल के राधेलाल का शव संदिग्ध अवस्था में बुधवार की सुबह सड़क पर पड़ा मिला। परिजनों ने करंट लगने से मौत होने की आशंका जताई है। घटना की सूचना लगने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एकलौता पुत्र था और उसके दो बच्चें हैं।
थाना जखौरा के ग्राम विनेका तोरन निवासी रोहित कुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई 26 साल का राधेलाल राजपूत बुधवार की सुबह 4 बजे खेत पर फसल में पानी देने के लिए गया हुआ था। जब वो सुबह 9 बजे तक घर नहीं लौटा तो उसे खोजते हुए परिजन खेत पर पहुंचे। जहां उसका शव गेंहू की फसल के बीच में पड़ा था। उसके हाथ में बिजली का तार था।
जिसके चलते उसकी करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जाखौरा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों से संवेदनायें व्यक्त की।







.jpeg)












