नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : कोतवाली क्षेत्र में नाले में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : कोतवाली क्षेत्र में नाले में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
Share

उरई | समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास नाले में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना मोहल्ले वासियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला तथा पंचनामा भरकर पोस्ट मार्डम को भेजा तथा परिजनों को उक्त मामले की जानकारी दी। 

पढ़ें : बड़ी खबर : पिता ने ही जमीन में गाड़ दिया था अपनी बेटी को, पुलिस ने दस साल बाद निकाला कंकाल, जाने कहाँ की है यह खबर

कोतवाली क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यालय के पीछे मोहल्ला शीतला मंदिर पटेल नगर निवासी जयंत सैनी उम्र 35 वर्ष पुत्र देवी प्रसाद सैनी के तीन लडके थें। जिसमें सबसे बडा लडका जयंत था अन्य दो भाई उससे छोटे थे। जयंत शराब का लती था जिसके कारण घर परिवार व आस पास के रहने वाले लोगों को वह परेशान करता रहता था।
 
 
शराब का लती होने के कारण परिजनों ने उससे मतलब रखना कम कर दिया था। जो भी काम धंधा करता था वह उसका सारा पैसा शराब में बर्बाद कर देता था। बीती रात वह शराब के नशे में धुत होकर नाले में गिर पडा। नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही मोहल्लेवालों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल सुधाकर मिश्रा, मेडीकल चैकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने नाले से शव को बाहर निकाला तथा पिता से पूंछतांछ करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्डम के लिए भेजा गया।

Share

Leave a Reply