शरद यादव के पार्थिव शरीर को लाया गया छतरपुर, पैतृक गांव बंदाई में कल अंतिम संस्कार
JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी बेटी सुभाषिनी यादव ने रात पौने 11 बजे सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, नीतीश कुमार, लालू यादव, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।शरद यादव उन नेताओं में रहे हैं, जो लालू प्रसाद( lalu prasad) और नीतीश कुमार दोनों के साथ रहे।
राजनीतिक सफर ( politics)
शरद यादव चार बार बिहार के मधेपुरा सीट से सांसद रहे हैं। वे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष के साथ केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं।
शरद यादव का पार्थिव शरीर दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर रखा गया
शरद यादव का पार्थिव शरीर दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर रखा गया है, जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।14 जनवरी को MP के होशंगाबाद स्थित बाबई तहसील के आंखमऊ गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।







.jpeg)












