नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

घर में मिली दो नाबालिगों की संदिग्ध हालत में लाश, इलाके में फैली सनसनी।

 घर में मिली दो नाबालिगों की संदिग्ध हालत में लाश, इलाके में फैली सनसनी।
Share

अंबिकापुर। अंबिकापुर से इस वक्त बड़ी खबर मिल रही है जहां दो नाबालिग युवक-युवतियों की घर में संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, मामला लखनपुर के वार्ड क्रमांक 15 का है। जहां एक युवती अपने परिवार के साथ रहती थी। युवती के पिता कुछ घंटों के लिए बाहर गया था, जब वापस आया तो देखा कि उसकी लड़की और एक अनजान युवक की लाश घर में पड़ी थी। इस पर उसने पुलिस को तत्काल सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अपना जांच प्रारंभ किया। 
 
 
बता दे की पुलिस अभी तक मौत के कारण को नहीं समझ पाई है, क्योंकि उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं और ना ही किसी तरह से ऐसा लगता है कि उन्होंने फांसी लगाई हो और ना ही कोई संदिग्ध मादक पदार्थ या जहर का कोई सुराग मिला। ऐसे में पुलिस ने सुसाइड नोट ढूंढना प्रारंभ किया पर सुसाइड नोट भी नहीं मिली।

प्रेम प्रसंग का हो सकता मामला-
आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है। युवक भी लखनपुर का ही निवासी है। वहीं पूरे मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। टीआई मनोज प्रजापति का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह पता चल पाएगा कि मौत का कारण क्या है। बहरहाल मौत का कारण कुछ भी हो, लेकिन दो नाबालिगों की मौत से पूरे लखनपुर क्षेत्र में मातम पसर गया है।

Share

Leave a Reply