ट्रेन से कटकर युवक और वृद्ध की मौत, मृतकों के घर मचा कोहराम....
जौनपुर : जिले में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन से कटकर वृद्ध व युवक की मौत हो गई। मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है। चंदवक थाना क्षेत्र के मड़ार गांव निवासी 62 वर्षीय राम वचन राजभर शुक्रवार की रात अपनी पान की दुकान बंद कर घर जा रहे थे। औडि़हार-जौनपुर रेलखंड पर गांव के पास पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा तो मृतक केपरिजन व पुलिस को सूचना दिए। राम वचन को कम सुनाई पड़ता था। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के चकनवाबाद गांव निवासी 20 वर्षीय शैलेश कुमार पुत्र उदयराज की प्रयागराज जिले के फूलपुर में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह शुक्रवार की रात घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। स्वजन के मुताबिक उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी।







.jpeg)












