BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 15 हजार के पार

तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 15 हजार के पार
Share

 सीरिया। तुर्किए और सीरिया में भूकंप में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 15 हजार हो गई है। राहत एजेंसियों और बचाव कार्यकर्ताओं ने आगाह किया है कि मलबे में अभी भी बहुत से लोगों के दबे होने के कारण मृतकों की संख्‍या और बढ़ सकती है। बचाव कार्यकर्ता भूकंप से बुरी तरह प्रभावित कुछ क्षेत्रों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। भूकंप के बाद मलबे के आसपास कमजोर हो चुकी मूलभूत संरचना के भवनों के गिरने की भी आशंका है।

इस बीच, तुर्किए के राष्‍ट्रपति रेसेप तैय्यब एर्दोआन ने दो विनाशकारी भूकंप को लेकर अपनी सरकार की प्रतिक्रिया का बचाव करते हुए कहा कि आपदा के अनुरूप तैयारी करना संभव है। आलोचकों का कहना है कि आपात सेवाओं की प्रतिक्रिया बहुत धीमी है और सरकार की तैयारी भी कमजोर है। श्री एर्दोआन ने स्‍वीकार किया कि सरकार को कुछ समस्‍याएं हो रही है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

आपरेशन दोस्‍त के अंतर्गत भारत की छठी उडान आज तुर्किए पहुंच गई है। विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने एक ट्वीट में बताया कि और भी खोजी और बचाव दल डॉग स्‍कवाड, जरूरी राहत सामग्री, दवाएं और चिकित्‍सा उपकरण भूकम्‍प प्रभावित क्षेत्रों में भेजे जाने के लिए तैयार हैं। भारतीय सेना ने तुर्की के हताए प्रांत के इस्केंदेरून में एक फील्ड अस्पताल स्थापित कर दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह 30 बिस्‍तरों वाला अस्पताल सभी चिकित्‍सा सुविधाओं से युक्‍त होगा जिसमें आपरेशन थियेटर, आपरेशन मशीन और वेन्‍टीलेटर उपलब्‍ध होंगे।


Share

Leave a Reply