BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Delhi Capitals के खेमे में मचा हड़कंप, ये तेज गेंदबाज हुए कोरोना संक्रमित

Delhi Capitals के खेमे में मचा हड़कंप, ये तेज गेंदबाज हुए कोरोना संक्रमित
Share

Indian Premier League 2021: आईपीएल 2021 (IPL 2021) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अभी तक सिर्फ अपना शुरुआती मैच ही खेला है, जिसमें उसे 7 विकेट से जीत हासिल हुई. अब दिल्ली को 15 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ अगला मुकाबला खेलना है, लेकिन इससे पहले ही उसे बड़ा झटका लग चुका है. टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्जे (Anrich Nortje) कोरोना पॉजिटव (Covid-19 Positive) पाए गए हैं, जिसके चलते दिल्ली के खेमे में हड़कंप मच चुका है. एएनआई से बातचीत में एक करीबी सूत्र ने बताया, नॉर्त्जे नेगेटिव रिपोर्ट के साथ भारत आए थे, लेकिन क्वारंटीन पीरियड के वक्त जब उनका फिर से परीक्षण किया गया, तो वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.”


बता दें कि भारत आने के बाद नॉर्त्जे सात दिनों के अनिवार्य क्वारंटीन में थे. इससे पहले टीम के स्पिनर अक्षर पटेल भी संक्रमण की चपेट में आ चुके थे. वहीं श्रेयस अय्यर कंधे की चोट के चलते इस सीजन से अपना नाम वापस ले चुके थे. ऐसे में अब नॉर्त्जे का कोरोना पॉजिटिव होना, दिल्ली के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है.
 


Share

Leave a Reply