BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, लेकिन नही जा सकेंगे मंदिर करना होगा ऐसे दर्शन

उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, लेकिन नही जा सकेंगे मंदिर करना होगा ऐसे दर्शन
Share

उज्जैन, विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट जो की साल में सिर्फ आज ही के दिन खुलता है परंपरागत रूप से रात 12 बजे त्रिकाल पूजा के साथ खोला गया। महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीतगिरि महाराज और मंदिर प्रशासक सुजान सिंह रावत ने मंदिर पुजारियों संग विधि विधान से नागचंद्रेश्वर का पूजन किया गया।


इस बार कोरोना महामारी के चलते श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है । नागचंद्रेश्वर के दर्शन की व्यवस्था मंदिर प्रशासन समिति ने महाकाल मंदिर के सभी ऑफिशियल सोशल मीडिया एकाउंट और www.mahakaleshwar.nic.in पर की है। श्रद्धालु घर बैठे नागचन्देश्वर के दर्शन लाभ ले सकते हैं।


आपको बता दे कि 300 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक साल का इंतजार खत्म होने पर भी भक्तों को नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं।


मान्यता अनुसार नागचंद्रेश्वर के दर्शन के बाद सर्पदोष से मुक्ति मिल जाती है और इसी के चलते जब साल में 1 बार श्रावण माह में जब नागपंचमी के दिन ये मंदिर खुलता है, तो मंदिर के बाहर देश विदेश से हजारों श्रद्धालु की भीड़ दर्शनों के लिए उमड़ पड़ती है।
 


Share

Leave a Reply