नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

हवाई चप्पल से हवाई यात्रा तक का ख्वाब भी झूठा निकला : धनंजय

हवाई चप्पल से हवाई यात्रा तक का ख्वाब भी झूठा निकला : धनंजय
Share

रायपुर। केंद्र सरकार ने जूते -चप्पल और कपड़ा पर जीएसटी की दरे बढ़ा दी है। अब इस पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगेगी। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के इस कदम को गरीब विरोधी करार दिया है और इसे वापस लेने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने की कुछ और की नीति पर केंद्र की मोदी सरकार चल रही है।
पहले पेट्रोल-डीजल में 33 रू. और 32 रू. एक्ससाइज ड्यूटी बढ़ाकर 5 रू. सेस लगाकर आम जनता के जेब में डाका डाला गया। जब उपचुनाव में हार का सामना हुआ तब पेट्रोल डीजल में 5 रु एवं 10 रू. की कटौती कर वाहवाही लूटने का काम किया। अब दूसरी ओर से कपड़ा जूता-चप्पल के जीएसटी की दरों में बढ़ोतरी कर आम जनता से पुनः लूटमार की शुरूआत की गई है। यह गरीब जनता के साथ धोखा, अन्याय भाजपा की सरकार कर रही है।
बड़े-बड़े मंचों से मोदी ने हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई यात्रा कराने काजो ख्वाब दिखाया था वह भी झूठा निकला। अब गरीब हवाई चप्पल खरीदने में भी मोदी निर्मित महंगाई की मार के शिकार होंगे। मोदी सरकार 80 करोड़ गरीब जनता को 5 किलो मुफ्त राशन, मुफ्त कोरोना टीका देने का दावा कर रही थी लेकिन उसकी पोल खुल गई है अब मुफ्त टीका एवं मुफ्त राशन के दाम वसूलने के लिये हवाई चप्पल जूता एवं कपड़ा में लगने वाले जीएसटी के दर 5 प्रतिशत को बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया है । कपड़ा जूता चप्पल में पहले 5 प्रतिशत जीएसटी लगता था जो 1000 रु से ऊपर के खरीदी पर लागू होती थी। अब 25 रु का रुमाल खरीदने में भी 12 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। मोदी की भाजपा सरकार की मनमानी गलत नीतियों पूंजीवादी समर्थन नियत के चलते देश के 80 करोड़ गरीब जनता के हाथों में रोज काम नही है दो जून के अनाज के लिए संघर्ष कर ही रहे है। अब गरीब का परिवार जूता चप्पल कपड़ों के लिए भी तरसने लगेंगे, जिस प्रकार से मोदी सरकार की नीतियां हैं अब गरीब के बच्चों के पैरों के चप्पल, तन का कपड़ा भी मोदी के मुनाफाखोरी के भेंट चढ़ जाएंगे।
 


Share

Leave a Reply