BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

खड़े ट्रक में टक्कर मारने से चालक की मौके पर मौत...

खड़े ट्रक में टक्कर मारने से चालक की मौके पर मौत...
Share

उरई : औरैया जालौन स्टेट हाइवे पर सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक ने टककर मार दी। हादसे में जहां चालक की मौत हो गई। वहीं, परिचालक को भी चोटें आई हैं।


जनपद संतकबीर नगर के दुधाना थाना क्षेत्र के ग्राम महुंआरी निवासी नईमउल्ला पुत्र नबीउल्ला (35) रात जनपद औरैया की ओर जा रहे थे। औरैया की ओर जाते समय जगनेवा के पास रास्ते में एक खराब ट्रक खड़ा था। रात्रि करीब दो बजे वहां से निकल रहे ट्रक चालक को सामने की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक की लाइट की वजह से आगे खड़ा खराब ट्रक दिखाई नहीं दिया। काफी नजदीक पहुंचने पर जब तक चालक को ट्रक दिखा। उसने बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और ट्रक ने आगे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक नईमउल्ला और परिचालक कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक घायल होकर ट्रक में ही फंस गया। मौके से निकल रहे अन्य ट्रक चालकों ने डायल 112 को फोन कर हादसे की जानकारी दी। ट्रक में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया और उसे सीएचसी पहुंचाया गया। इलाज के दौरान ही चालक की मौत हो गई। वहीं, परिचालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें, मृतक की एक वर्ष पूर्व रजिया के साथ शादी हुई थी। अभी उनके बच्चे नहीं हैं।
 


Share

Leave a Reply