BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ सरकार की आर्थिक नीतियां राज्य को कर्ज में डुबा रही हैं- डॉ. रमन सिंह

 छत्तीसगढ़ सरकार की आर्थिक नीतियां राज्य को कर्ज में डुबा रही हैं- डॉ. रमन सिंह
Share

रायपुर. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जमकर निशाना साधा. मीडिया से बात करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण ही राज्य कर्ज के बोझ तले दबता चला जा रहा है. राज्य का मैचिंग ग्रांट नहीं मिलने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के 11 लाख मकान नहीं बन पा रहे हैं. इसका सीधा नुकसान प्रदेश के 11 लाख गरीबों को होगा. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के मुताबिक, राज्य सरकार की कुप्रबंधन की ही देन है कि राज्य को साल का 10 हजार करोड़ रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में चुकाना पड़ रहा है.

वहीं, आर्थिक नीतियों को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिस गति से प्रदेश को कर्ज में डुबो रही है, राज्य को डूबने से कोई नहीं बचा सकता. राज्य सरकार अपनी गलत नीतियों के कारण महज ढाई साल में 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज ले चुकी है, जिसका सीधा भार आम जनता पर पड़ता है.

बीजेपी की ओर से राज्य सरकार पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद सत्ताधारी दल की ओर से मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी करते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार संसाधन के नाम पर जनता का पैसा लूटती थी. बड़ी-बड़ी बिल्डिंग बनाकर बीजेपी बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार करती थी. जबकि कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता में गांव, गरीब और किसान हैं. इसलिए राज्य सरकार किसानों के लिए, गरीबों के लिए और आम जनता के लिए कई योजनाएं चला रही है. कांग्रेस ने यह भी कहा कि डॉ. रमन सिंह बड़े अर्थशास्त्री बनते हैं तो थोड़ा ज्ञान केंद्र की मोदी सरकार को भी दे दें कि किस तरह से रिजर्व फंड को भी केंद्र खर्च करती जा रही है.

Share

Leave a Reply