BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रूस और यूक्रेन के बीच हो रही जंग का असर, इस देश में पेट्रोल की कीमत में 20 रुपए और डीजल के दाम में 15 रुपए की हुई वृद्धि

रूस और यूक्रेन के बीच हो रही जंग का असर, इस देश में पेट्रोल की कीमत में 20 रुपए और डीजल के दाम में 15 रुपए की हुई वृद्धि
Share

रूस और यूक्रेन के बीच हो रही जंग का असर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दिखने लगा है। दरअसल कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बाद श्रीलंका की सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 20 रुपए और डीजल के दाम में 15 रुपए की बढ़ोतरी की है।
लंका इंडियन ऑयल कंपनी (LIOC) ने इस महीने श्रीलंका में दूसरी बार ईंधन के दाम में इजाफा किया है। अब यहां पेट्रोल के रेट बढ़कर 204 रुपये प्रति लीटर और डीजल 139 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। श्रीलंका के वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे नई दिल्ली के साथ और आर्थिक राहत बंदोबस्त पर बात करने भारत के दौरे पर आने वाले थे।
फि‍लहाल राजपक्षे का यह दौरा अभी और टल गया है। इस बीच लंका आईओसीएल (LIOC) ने दामों में बढ़ोतरी कर दी। बासिल राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे इस सप्ताह के अंत में दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे। आपको बता दें इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत 7 साल के हाई लेवल पर पहुंच गई हैं।
रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच क्रूड और प्राकृतिक गैस की कीमत में और इजाफा होने की उम्मीूद है। जानकारों का कहना है देश (भारत) में चल रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के संपन्नन होने के बाद तेल की कीमत में तेजी आ सकती है।
 


Share

Leave a Reply