फल समझकर हेलमेट खा गया हाथी, सोशल मीडिया में वायरल हुआ विडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी बाइक पर टंगे हेलमेट को फल समझकर उसे खा लेता है। दरअसल, यह घटना गुवाहाटी की है। यहां से एक हैरान कर देने वाली और अजीबोगरीब घटना हुई जब एक जंगली हाथी को हेलमेट खाते देखा गया। असम की राजधानी गुवाहाटी में सतगांव आर्मी कैंप में ये अजीबोगरीब घटना घटी है।
हाथी ने हेलमेट को सूंड से उठाया और मुंह में रख लिया। इस पूरी घटना को एक शख्स ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। वह शख्स यह कहते हुए सुना जा रहा है कि अरे वह मेरा हेलमेट खा गया। वीडियो में दिख रहा है हाथी सेना के शिविर में खड़ी बाइक के पास पहुंचा और उसने हेलमेट को अपनी सूंड से खींचकर निकाल लिया। इसके बाद बाइक वहां अकेली खड़ी रह गई।
Digest this: #Elephant from adjoining Amchang forest gobbles up a helmet in #Guwahati's Satgaon area. Wonder how it tasted! pic.twitter.com/VLQOzgzoLJ
— Rahul Karmakar (@rahconteur) June 10, 2021







.jpeg)












