BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शादी समारोह में बारात के दौरान हाथी हुआ बेकाबू, लोगो मे मची अफरा-तफरी

शादी समारोह में बारात के दौरान हाथी हुआ बेकाबू, लोगो मे मची अफरा-तफरी
Share

 प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शादी समारोह के दौरान एक हाथी ने जमकर उत्पात मचा दिया| जिससे लोगो मे अफरा-तफरी मच गई, सराय इनायत थाना क्षेत्र के अमलापुर मलवा गांव का ये मामला है| यहां बारात के साथ आया हाथी अचानक बेकाबू हो गया, हाथी को महावत नियंत्रित करने की कोशिश करता रहा लेकिन उसने तांडव मचाना शुरू कर दिया था| बेकाबू हुए हाथी ने पंडाल तोड़ा और कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त कर दीं, यही नहीं उसने गांव के कई घरों को भी नुकसान पहुंचाया| बेकाबू हाथी महावत से भी काबू में नहीं हुआ| दूल्हा देव आनंद त्रिपाठी ने बग्गी से भागकर अपनी जान बचाई| घटना की सूचना पर देर रात तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत से हाथी को मौके से हटाने में सफलता पाई|

बता दें 11 जून की रात थरवई थाना क्षेत्र के नारायणपुर से बारात सराय इनायत थाना क्षेत्र के अमलापुर मलवा गांव पहुंची थी, बारात की शोभा बढ़ाने के लिए हाथी और घोड़े को भी ले जाया गया था| जिसमें से एक हाथी ने बारात स्थल पर अपना आपा खो दिया और जनवासे में लगे टेंट और कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर डाला, इसके साथ ही गांव के कई घरों को क्षतिग्रस्त किया|

हाथी के बेकाबू होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई| यही नहीं बग्गी पर सवार दूल्हे ने भी किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, उधर गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी| घटना की सूचना पर देर रात तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, इसके बाद पुलिसवालों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को मौके से हटाने में सफलता पाई|

 


Share

Leave a Reply