BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोने-चांदी की कीमतों में आया गिरावट, जानिये कितना रुपये हुआ सस्ता ....

सोने-चांदी की कीमतों में आया गिरावट, जानिये कितना रुपये हुआ सस्ता ....
Share

नई दिल्ली : सोने-चांदी के रेट में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी जा रही है। आज सर्राफा बाजारों में दोनों धातुएं सस्ती हुई हैं। 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 48000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे है तो चांदी 60000 के करीब। अब 24 कैरेट सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से 8418 रुपये सस्ता है। वहीं, चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से केवल 15914 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।
27984 रुपये में भी मिलता है 10 ग्राम सोना
सोने के भाव शुद्धता के मुताबिक तय होते हैं। सर्राफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 27984 रुपये से लेकर 47836 रुपये तक है। आज 24 कैरेट सोना 132 रुपये सस्ता होकर 47836 रुपये पर खुला। जहां तक 22 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो आज यह 43818 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया है।
जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 35877 रुपये है। जबकि, 14 कैरेट सोने का भाव 27984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इन पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है। वहीं, अगर चांदी की बात करें तो इसका हाजिर भाव 894 रुपये प्रति किलो गिरकर 60094 रुपये पर आ गया है।
 


Share

Leave a Reply