BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोने-चांदी के रेट में गिरावट आज थम गई, इस दिवाली तक सोने का दाम 55 हजार पर पहुंच सकता है

सोने-चांदी के रेट में गिरावट आज थम गई,  इस दिवाली तक सोने का दाम 55 हजार पर पहुंच सकता है
Share

सोने-चांदी के रेट में गिरावट आज थम गई है। सर्राफा बाजार में आज यानी शुक्रवार को सोने का हाजिर भाव 252 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है, जबकि चांदी में 579 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुक्रवार को गुरुवार के मुकाबले  24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत अब 47922 रुपये पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट्स के मुताबिक अब 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 47730 रुपये पर आ पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 43897 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। जबकि, 18 कैरेट सोने का भाव भी अब 35942 रुपये हो गया है। 

 

बता दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। वहीं मार्केट के विशेषज्ञों का कहना है कि इस दिवाली तक सोने का दाम 55 हजार पर पहुंच सकता है। हालांकि, सोना अपने ऑल टाइम हाई 56254 रुपये से अभी भी करीब 8332 रुपये सस्ता है।



Share

Leave a Reply