घरवालों को नहीं पसंद था रिश्ता , प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान
जबलपुर : होली के दिन युवक-युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर दी। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। सिहोरा पुलिस के अनुसार, कटनी-जबलपुर ट्रैक पर मड़ई गांव के पास एक युवक के ट्रेन से कटने की जानकारी मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो पास में ही एक 20 वर्षीय युवती का शव भी क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला।
गांव के उदयभान गोंड ने शव की पहचान छोटे भाई सदन गोंड (19) के रूप में की थी। युवती भी उसी गांव की है। पुलस के प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती युवक सदन गोंड की दूर की रिश्तेदार है। कहा जा रहा है कि दोनों शदी करना चाहते थे। लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे।







.jpeg)












