BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अस्पताल से शव लेकर परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार, 75 दिन बाद महिला के जिंदा लौटने पर अब सब हैरान

अस्पताल से शव लेकर परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार, 75 दिन बाद महिला के जिंदा लौटने पर अब सब हैरान
Share

विजयवाड़ा, कृष्णा जिले के जग्गैयापेट कस्बे में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां एक 75 वर्षीय महिला को स्थानीय अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार ने महिला का शव लेकर अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन परिवार तब हैरान रह गया, जब बुधवार को महिला अपने घर लौट आई। ऐसे में परिवार और रिश्तेदार हैरान रह गए।
गिरिजाम्मा के भतीजे नागू ने बताया कि गदय्या(गिरिजाम्माि के पति) 15 मई को उनकी हालत जानने के लिए अस्पताल गए तो पाया कि वह अपने बेड से गायब थीं। अस्पताल के सभी वार्डों की अच्छी तरह से जांच करने के बाद भी गदय्या, गिरिजाम्मा का पता लगाने में असफल रहे।
इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने गदय्या से कहा कि वह अपनी पत्नी को शवगृह में जाकर ढूंढ लें। जब वह शवगृह में गया, तो उसे एक मृत शरीर अपनी पत्नी जैसा लगा। उसने कर्मचारी को बताया कि उसने अपनी पत्नी के मृत शरीर को पहचान लिया है। इसके बाद गदय्या को मृत्यु प्रमाणपत्र के साथ शव सौंप दिया गया। 15 मई को ही गदय्या ने गिरिजाम्मा का अंतिम संस्कार कर दिया।
इसके बाद गदय्या के बेटे रमेश की भी 23 मई को कोरोना के कारण मौत हो गई। गदय्या ने मंगलवार को गिरिजाम्मा और रमेश की शोक सभा एक साथ की थी। इन सबसे अंजान गिरिजाम्माो को बुधवार को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली तो वह यह देखकर हैरान थी कि उन्हें कोई लेने क्यों नहीं आया। ऐसे में वह अकेले ही घर आई, तो उन्हें पूरी घटना के बारे में पता चला। अब दंपति रो-रोकर बस एक ही दुआ मांग रहे हैं कि एक चमत्कार और हो जाए, उनका बेटा रमेश भी किसी दिन घर लौट आए।
बता दें गिरिजाम्मा नाम की महिला कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थी। इसके बाद उन्हें 12 मई को विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद अस्पेताल प्रशासन ने बताया कि गिरिजाम्मार की तबीयत बिगड़ रही है। 15 मई को अस्पाताल ने गिरिजाम्मा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के सूचित करने पर परिवार गिरिजाम्मा के शव को अस्पिताल से ले गया और उनका अंतिम संस्कारर कर दिया।

 


Share

Leave a Reply