BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

परिजन कर रहे थे शादी की तैयारी, बेटी 3 लाख नकदी सहित गहने लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार…

परिजन कर रहे थे शादी की तैयारी, बेटी 3 लाख नकदी सहित गहने लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार…
Share

 कासगंज। UP News जिले के सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में एक पिता अपनी बेटी की शादी की तैयारी कर रहा था। तभी बेटी ने अपने परिवार को धोखा देकर अपने प्रेमी के संग चली गई। युवती अपने साथ शादी के लिए जमा किए गए तीन लाख रुपए और सोने-चांदी के आभूषण भी ले गई।

बता दें कि सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने उसकी शादी तय कर दी थी। जनवरी माह में एक युवती की शादी होनी है। पिता ने पाई-पाई जोड़कर बेटी की शादी के लिए नकदी और सोने-चांदी के आभूषण जमा किए। इसके साथ ही शादी की अन्य तैयारियां भी शुरू कर दीं। 23 दिसंबर की रात को अचानक युवती लापता हो गई।

युवती के लापता हो जाने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू कर दी गई। पिता को जब पता चला कि उसकी बेटी को अपने प्रेमी अजय के साथ चली गई है। युवती को ले जाने में अजय के परिजन बालकराम, कुसुमा देवी, कल्लू और मिंटू ने भी साथ दिया। पीड़ित पिता ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पिता ने बताया कि शादी के लिए जमा की गई तीन लाख रुपए, सोने की अंगूठी, चेन झुमकी, चांदी की पायल आदि जेवर भी बेटी अपने साथ ले गई है।

 


Share

Leave a Reply