BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इमरान खान की सरकार की किस्मत का फैसला आज...

इमरान खान की सरकार की किस्मत का फैसला आज...
Share

लाहौर : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। पाक नेशनल असेंबली में शाम 4 बजे उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टों व विपक्ष के दावों के अनुसार उनकी सरकार अल्पमत में आ चुकी है। घबराहट में इमरान खान ने रविवार को विशाल रैली निकालकर विपक्षी नेताओं पर जमकर भड़ास निकाली। पाक संसद में सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए होने वाले शक्ति परीक्षण में यदि इमरान खान बहुमत साबित करने में विफल रहे तो उनकी कुर्सी चली जाएगी। इस तरह उनका नाम भी समय पूर्व कुर्सी गंवाने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों में शुमार हो जाएगा।


दरअसल नेशनल असेंबली के स्पीकर पर यह दबाव डाला जा रहा था कि इस अविश्वास प्रस्ताव को एक महीने तक के लिए टाल दिया जाए। अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तानी राजनीति में तूफान आ जाएगा और अस्थिरता बढ़ सकती है। विपक्षी दलों को पूरा भरोसा है कि उन्होंने 172 के जादुई आंकड़े को हासिल कर लिया है और इमरान खान का जाना तय है। उधर, इमरान खान ने दावा किया है कि वह विपक्ष को आश्चर्य में डाल देंगे और इसे वह रविवार को अपनी ऐतिहासिक रैली में दिखाएंगे। इसके ठीक एक दिन बाद नैशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोट होगा। इमरान खान का यह दावा भी झूठा साबित हुआ है कि विपक्ष के सांसद उनके साथ हैं।
 


Share

Leave a Reply