BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पिता ने अपनी बेटी को परेशान करने और उसके साथ छेड़खानी करने वाले शख्स की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिता ने अपनी बेटी को परेशान करने और उसके साथ छेड़खानी करने वाले शख्स की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share

नई दिल्ली, दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, इस इलाके में एक पिता ने अपनी बेटी को परेशान करने और उसके साथ छेड़खानी करने वाले शख्स की झगड़े के बाद हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी मृतक की लाश को ठिकाने लगाने के लिए रिक्शे से ले जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. यह आरोपी सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है.

दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया, "शनिवार तड़के पेट्रोलिंग पर निकले एक पुलिसकर्मी की नजर एक रिक्शे पर पड़ी. रिक्शे पर एक शव रखा हुआ था. पुलिसकर्मी ने रिक्शा रोककर शव बरामद कर पीसीआर कॉल कर बताया कि हत्या करने के बाद एक शख्स शव को रिक्शे पर ले कर जा रहा जा रहा था, जिसे मैंने पकड़ लिया है. इस कॉल के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर मौके पर पहुंची." पुलिस को पूछताछ में मिली ये बड़ी जानकारी


पुलिस की पूछताछ में पता लगा कि मृतक आरोपी की बेटी को पिछले तीन साल से भी अधिक समय से परेशान कर रहा था. 22 जुलाई की रात को वह नशा कर के उसके घर आ पहुंचा और वहां हंगामा करने लगा. इसी मामले को लेकर उनमें कहासुनी हुई. बाद में आरोपी ने उस युवक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान 25 साल के संतोष कुमार झा के तौर पर हुई है. वो महिपालपुर में ही रहता था और कुरियर कंपनी में ड्राइवर था. पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, रिक्शेवाले से भी वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है.


Share

Leave a Reply