BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, शादी समारोह में नाचते-नाचते अचानक गिरे, हुई मौत, जानें पूरा मामला…

बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, शादी समारोह में नाचते-नाचते अचानक गिरे, हुई मौत, जानें पूरा मामला…
Share

 अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा से हैरान घटना सामने आई है, दरअसल एक पिता ने बड़े अरमानों से बेटी की शादी तय की। हर रस्म को पूरा कराया, शादी के संगीत का दिन आया तो पिता का मन झूम उठा। खुशी में पिता नाचने लगे। लेकिन, ये क्या? नाचते-नाचते पिता गिर पड़े. हर कोई हैरान। परेशान। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद पिता को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों से इस बात को छुपाकर रखने का अनुरोध किया। दूसरी तरफ बेटी की शादी की रस्में चलती रहीं। बेटी की डोली को विदा किया गया। इसके बाद पिता की अर्थी उठी। जिस घर में बेटी की शादी का बैंड बज रहा था, वहां मातमी सन्नाटा पसर गया। रह- रहकर परिजनों के फूटते आंसू और चीत्कार माहौल को गमगीन बना रहे थे।

संगीत समारोह के दौरान हुआ हादसा

मामला अल्मोड़ा जिला मुख्यालय का है। यहां पर महिला संगीत के दौरान पिता खुशी में नाच रहे थे। इसी दौरान अचानक हार्ट अटैक आया और पिता गिर पड़े। अस्पताल में मृत घोषित किया गया। इसके बाद परिजनों ने इस मामले को छिपा दिया। हर कोई बेटी की शादी बिना किसी बाधा के पूरी कराने की कोशिश में था। लड़की को भी पिता के निधन की सूचना नहीं दी गई।

लड़की के रिश्तेदारों ने मृत पिता के बारे में कोई भी जानकारी अन्य परिवार के लोगों से देने से मना किया। दरअसल, लड़की की शादी हल्द्वानी में होनी थी। इसलिए, लड़की समेत अन्य परिजनों को वहां ले जाया गया। पिता की तबियत खराब होने का हवाला दिया गया। उनके शव को अल्मोड़ा में ही रखा गया। सोमवार की सुबह शादी समारोह खत्म होने के बाद पूरे मामले की जानकारी दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया।

बेस अस्पताल में घोषित किया है मृतक

लड़की के पिता के संगीत समारोह के दौरान गिरने के बाद बेस अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल में मौजूद रिश्तेदारों ने बेटी की शादी की बात बताकर युवती के पिता की मौत की खबर को छिपाने और परिवार के लोगों को न बताने की गुहार लगाई। परिवार के लोगों को उनके आईसीयू में भर्ती होने की बात बताकर परिजनों को शादी समारोह के लिए रविवार को हल्द्वानी ले जाया गया। पिता की अनुपस्थिति में लड़की का कन्यादान चाचा ने किया।


Share

Leave a Reply