BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म
Share

  Pushpa 2 Box Office Collection : अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने पहले ही दिन एक बड़ी सुनामी की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और अब ये फिल्म अपनी रिलीज के पहले वीकेंड में ही एक और नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रही है। फिल्म के निर्माताओं ने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को अपडेट दी है।

500 करोड़ का आंकड़ा पार

फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। माइथ्री मूवी मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ये अनाउंसमेंट किया है कि ‘पुष्पा 2’ अब तक सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसका मतलब ये है कि फिल्म ने इस आंकड़े को हासिल करने में सिर्फ 3 दिन लिए हैं, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

‘एनिमल’ को पछाड़कर बनाया रिकॉर्ड

इससे पहले रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के पास ये रिकॉर्ड था। ‘एनिमल’ ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का कलेक्शन सिर्फ छह दिन में कर लिया था। हालांकि अब ‘पुष्पा 2’ ने इसे पछाड़ते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये रिकॉर्ड फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो रहा है और अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए भी गर्व का पल है।

‘पुष्पा 2’ ने बनाए कई और रिकॉर्ड

‘पुष्पा 2’ ने पहले ही दिन बड़ी ओपनिंग ली थी। सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 164.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी, जिससे ये भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई। इसके अलावा फिल्म ने भारत में अपने पहले तीन दिनों में 380 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और कुछ ही दिनों में ‘पीके’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘संजू’, ‘लियो’ और ‘जेलर’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।

‘पुष्पा 2’ का बजट

‘पुष्पा 2’ का बजट करीब 500 करोड़ रुपये के आसपास था, लेकिन अब फिल्म ने इस बजट को पार कर लिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म जल्दी ही 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी छू सकती है। फिल्म की कमाई का सिलसिला ऐसे ही जारी रहने की उम्मीद है, जिससे ये और भी बड़े रिकॉर्ड्स बना सकती है।

आखिर क्यों पसंद आ रही फिल्म?

‘पुष्पा 2’ के डायरेक्टर सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले पार्ट की तरह ही दर्शकों को खूब पसंद आई है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म का पहले पार्ट ‘पुष्पा: द राइज’ भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था और अब इसके सीक्वल ने भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।


Share

Leave a Reply