BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सीबीएसई 12वीं के मूल्यांकन मानदंड पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम फैसला आज

सीबीएसई 12वीं के मूल्यांकन मानदंड पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम फैसला आज
Share

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय आज यानी कि 21 जून को सीबीएसई मूल्यांकन मानदंड व वैकल्पिक परीक्षा की तारीख आदि पर अंतिम फैसला करेगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई) ने 17 जून को बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी किए थे, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए 30:30:40 का फार्मूला दिया था। कोर्ट ने बोर्ड से  शिकायत निवारण तंत्र, वैकल्पिक परीक्षा की तारीख आदि चीजों को शामिल करने के लिए कहा था, जिसके विभिन्न पहलुओं पर कोर्ट की तरफ से आज अंतिम फैसला किया जाएगा।


सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीएसई को बारहवीं कक्षा के मूल्यांकन मानदंड पर एक विवाद समाधान समिति बनाने के लिए कहा था। समिति का उद्देश्य छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों पर उनकी शिकायतों का समाधान करना होगा। कोर्ट ने बोर्ड को परिणामों की घोषणाऔर वैकल्पिक परीक्षा के लिए एक निश्चित समयसीमा घोषित करने का भी निर्देश दिया था। सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के मूल्यांकन मानदंड पर अंतिम फैसला लेने और शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने के अलावा सुप्रीम कोर्ट आज राज्य बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित निर्देश भी पारित करेगा।


Share

Leave a Reply