छत्तीसगढ़ में खेल विकास प्राधिकरण के गठन से युवाओं की प्रतिभा आएगी सामने - विजेन्दर सिंह
रायपुर, छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा, खेल प्रतिभाओं में छत्तीसगढ़ अग्रणी हैं। राज्य की सरकार ने खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया है, इससे निश्चित ही युवाओं की प्रतिभा सामने आएगी।
उक्त बातें ओलंपिक पदक विजेता और प्रसिद्ध मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने राज्य युवा महोत्सव में कही। तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आज आगाज हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में विभिन्न जिलों से पहुंचे युवा प्रतिभागियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। प्रदेश के 27 जिलों से 6521 प्रतिभागी इस आयोजन में शामिल होने राजाानी पहुंचे हैं। इस आयोजन के दौरान 39 विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ी खेलकूद, गायन-नृत्य आदि का कार्यक्रम भी शामिल है। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल अनुसुईया उईके और मुख्यमंत्री के उद्बोधन से हुआ। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य और विधायक सहित गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।







.jpeg)












