BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, हत्यारों ने साथी को भी किया घायल

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, हत्यारों ने साथी को भी किया घायल
Share

 राजस्थान। झुंझुनू में सेठ मोतीलाल कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की बदमाशों ने हत्या कर दी। बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वह अपने एक साथी के साथ केहरपुरा से भड़ौंदा खुर्द की ओर आ रहे थे। तभी एक कैंपर गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उसके बाद हमलावरों ने उन्हें गाड़ी से उतारकर सरियों से पीटा।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश झाझड़िया की गाड़ी को शुक्रवार को बदमाशों ने टक्कर मारी। हमले को भांपकर राकेश झाझड़िया ने गाड़ी भगानी चाही लेकिन एक दूसरी कैंपर ने भी राकेश की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। उसके बाद बदमाशों ने उन्हें गाड़ी से उतारकर सरियों से बुरी तरह पीटा। साथ ही उनके साथी के साथ भी मारपीट की। उसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

साथी संजीव ने राकेश के पिता को फोन कर वारदात की जानकारी दी। उसके बाद गंभीर हालत में राकेश को झुंझुनू के बीडीके अस्पताल लाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण डीएसपी रोहिताश्व देवंता और बगड़ एसएचओ श्रवण कुमार पहुंचे। शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं घटना से आक्रोशित एसएफआई जिलाध्यक्ष पंकज गुर्जर और छात्रनेता ने शव लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

साथी संजीव ने बताया कि हमला करने वालों के नाम बताए हैं। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर देशबंधु, विश्वबंधु, गब्बर, मोरारका कॉलेज छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी सचिन सोहू, मंजीत झाझड़िया, दिनेश मालसरिया, प्रदीप मंगावा, रवि बलौदा, राजू फौजी नरसिंहपुरा पर वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है।


Share

Leave a Reply