प्रेम प्रसंग के चलते गई युवती की जान , भाई व पिता ने गला दबाकर की हत्या
नरैनी/बांदा : गुढाकला गांव के बजरंग चैराहा में लड़की की हुई हत्या में घटनाक्रम का खुलासा हो गया। लड़की के प्रेम प्रसंग के चलते पिता व पुत्र ने गला दबाकर मौत की थी। साथ मौत हो जाने के शव को घर के पीछे गड्ढे में दफनाए जाने का कार्य किया था।
बता दे के गुढाकला के बजरंग चैराहा निवासी रैना देवी का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक लड़के से चल रहा था।जिसको लड़की के परिजन लगातार एतराज कर रहे थे।लेकिन न मानने पर लड़की रैना के पिता देशराज व बड़ा भाई धनन्जय ने लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी।शव को घर के पीछे गड्ढा खोदकर दफना दिया।मामले की सूचना पर पह्यची कोतवाली पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकालकर फोरेंसिक टीम जांच के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली निरीक्षक राकेस तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर व आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्या अभियुक्तो के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया हैं।हत्याकांड में पिता देशराज व भाई धनन्जय को गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया गया। 302,201,34 आईपीसी के तहत दोनो गिरफ्तार अभियुक्तो को जेल भेजने की कार्यवाही की गई हैं।







.jpeg)












