BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बिना कॉर्ड के 160 फीट ऊंचाई से युवती ने लगाई छलांग, हवा में ही युवती की हार्ट अटैक से मौत

 बिना कॉर्ड के 160 फीट ऊंचाई से युवती ने लगाई छलांग, हवा में ही युवती की हार्ट अटैक से मौत
Share

बोगोटा: कोलंबिया (Colombia) में कुछ रोमांचक करने के प्रयास में एक 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई. बंजी जम्पिंग (Bungee Jumping) की शौकीन महिला ने 160 फीट से छलांग लगा दी, लेकिन हवा में ही दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई. दरअसल, कूदने के बाद महिला को अहसास हुआ कि उसने बंजी कॉर्ड नहीं पहनी है, इस वजह से बीच में ही हार्ट अटैक (Heart Attack) आने से उसकी मौत हो गई.

सीधे जमीन पर गिरीं Gomez
‘द सन’ में छपी खबर के अनुसार, येसेनिया मोरालेस गोम्ज (Yecenia Morales Gomez) हाल ही में 160 फीट ऊंचे पुल से बंजी जम्पिंग (Bungee Jumping) करने गई थीं. वहां इंस्ट्रक्टर के एक सिग्नल को वह गलती से कूदने का सिग्नल समझ बैठीं और पुल से छलांग लगा दी. इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उन्होंने बंजी कॉर्ड नहीं पहनी है. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, येसेनिया जमीन पर आ गिरीं. उन्हें किसी तरह अस्पताल ले गया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पहली बार गई थीं Jumping के लिए
पहले यह माना जा रहा था कि येसेनिया मोरालेस गोम्ज की मौत जमीन पर टकराने की वजह से हुई है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में साफ हो गया है कि येसेनिया की मौत की वजह हार्ट अटैक है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जमीन से टकराने से पहले ही येसेनिया की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी. पेशे से वकील Yecenia अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहली बार बंजी जम्पिंग के लिए Colombia के Antioquia गई थीं.    

Boyfriend को दिया था कूदने का सिग्नल
खबर के अनुसार, इंस्ट्रक्टर ने येसेनिया के बॉयफ्रेंड से कूदने के लिए कहा था, लेकिन उन्हें लगा कि इंस्ट्रक्टर ने उन्हें कूदने का सिग्नल दिया है और उन्होंने छलांग लगा दी. हादसे के बाद फायर फाइटर की मदद से येसेनिया से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. इस हादसे के बाद से येसेनिया का परिवार सदमे में है.

Share

Leave a Reply