BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छात्राओं ने हेडमास्टर को बेरहमी से झाड़ू और डंडों पीटा, वीडियों हुआ वायरल, जानें क्या है पूरा मामला…

छात्राओं ने हेडमास्टर को बेरहमी से झाड़ू और डंडों पीटा, वीडियों हुआ वायरल, जानें क्या है पूरा मामला…
Share

 बेंगलुरु. कर्नाटक के मंड्या जिले के कटेरी गांव में एक छात्रावास में कथित रूप से एक छात्रा को परेशान करने के बाद एक स्कूल के प्रधानाध्यापक को छात्राओं ने झाडू और डंडों से पीटा. पुलिस के अनुसार, आरोपी, जिसे गर्ल्स हॉस्टल का प्रभार दिया गया था, हर शाम सुविधा का दौरा करता था और छात्राओं को अपने कमरे में बुलाकर उन्हें परेशान करता था.

छात्राओं का आरोप है कि आरोपी प्रधानाध्यापक उन्हें अश्लील वीडियो देखने और गलत तरीके से छूने के लिए मजबूर करता था. आरोपी ने छात्राओं को यह धमकी भी दी थी कि अगर उन्होंने मामले के बारे में किसी को कुछ भी बताया तो वह यह सुनिश्चित करेगा कि छात्राओं के ट्रांसफर सर्टिफिकेट पर अभद्र टिप्पणी की जाएगी.

छात्रों ने दावा किया कि उन्होंने आरोपी के उत्पीड़न को वर्षो तक सहन किया. बुधवार (14 दिसंबर) की शाम भी आरोपी प्रधानाध्यापक ने एक छात्रा को छात्रावास में अपने कमरे में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की. लेकिन इस बार पीड़िता ने मदद के लिए आवाज लगाई, तो सभी लड़कियां उसके बचाव में आईं और आरोपी का पीछा किया. इतना ही नहीं, छात्रों ने आरोपी हेडमास्टर को झाड़ू और डंडों से पीटा. बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

घटना के बाद ग्रामीण भी छात्रावास के पास जमा हो गए और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. केआरएस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया. गर्ल्स हॉस्टल वार्डन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.


Share

Leave a Reply