BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पढ़ने जा रही छात्रा को युवको ने अगवा कर किया उसके साथ गैंगरेप. मामला दर्ज...

 पढ़ने जा रही छात्रा को युवको ने अगवा कर किया उसके साथ गैंगरेप. मामला दर्ज...
Share

मुरादाबाद|  जनपद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में छात्रा को अगवा कर उसके साथ दिल्ली में गैंगरेप की वारदात देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस से शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। छात्रा दिल्ली में नांगलोई इलाके में बदहवास हालत में मिली थी।

ये है मामला-
जानकारी के मुताबिक छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी पुत्री 15 नवंबर को स्कूल पढ़ने जा रही थी । तभी पीछे से आई बोलेरो कार में सवार दो युवकों जिसमें उसकी जानपहचान का भी था,  उसे जबरन बोलेरो में डालकर अपने साथ दिल्ली ले गए। आरोप है कि दिल्ली के जंगल में तीनों आरोपियों ने छात्रा को नशा सुंघाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने छात्रा को दिल्ली के नांगलोई में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया और वहां से भाग गए। नांगलोई थाना पुलिस छात्रा को उठाकर थाने ले आई जहां पर होश में आने पर छात्रा ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी तो परिवार वालों को जानकारी मिली।

बेटी को इन्साफ की मांग-
छात्रा के पिता का कहना है कि अपनी नाबालिग पुत्री की बदनामी की वजह से उन्होंने पहले पुलिस को सूचना नहीं दी। लेकिन अब वह आरोपियों को सबक सिखाना चाहते हैं ताकि उनकी बेटी को इंसाफ मिल सके।

जांच की जा रही-
उधर इस मामले में इंस्पेक्टर ठाकुरद्वारा करनपाल सिंह ने बताया कि छात्रा दिल्ली पुलिस को मिली थी। उस वक्त उसने दिल्ली पुलिस को जो बयान दिए हैं और वहां पर जो कार्रवाई हुई है, इसके संबंध में नांगलोई थाने की पुलिस से जानकारी मांगी गई है। वहां से जानकारी मिलने के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

 

Share

Leave a Reply