BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रेमी संग होटल में रुकी प्रेमिका को आया दूसरे लड़के का फोन तो ले ली जान

प्रेमी संग होटल में रुकी प्रेमिका को आया दूसरे लड़के का फोन तो ले ली जान
Share

राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में युवती की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी शिवम चौहान (28) के रूप पर की गई है। आरोपी ने ही होटल का कमरा अपने नाम से बुक किया था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, आरोपी शिवम चौहान 25 फरवरी को होटल में प्रेमिका के साथ पहुंचा था। उसकी प्रेमिका के मोबाइल फोन पर कोई उत्कर्ष नाम का युवक लगातार फोन कर रहा था, जिसको लेकर शिवम को गुस्सा आ गया और उसने युवती के सिर को फर्श में पटक दिया, जिसके बाद युवती बेसुध हो गई। घटना के बाद आरोपी मौका देख फरार हो गया था। युवती की मौत होने की जानकारी बीते 27 फरवरी को पुलिस को मिली थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी की तलाश शुरू कर दी थी। संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी शिवम चौहान को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
दक्षिणी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि युवती किशनगढ़, वसंत कुंज की रहने वाली थी। वह गाजियाबाद के रहने वाले शिवम चौहान से बीते चार साल से प्यार करती थी। वह शिवम के साथ 25 फरवरी को वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में पहुंची थी। इसी बीच 27 फरवरी को पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवती कमरे में बेसुध पड़ी है। उसकी सांसें थम चुकी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम युवती को पास के अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन में जुट गई थी। पुलिस को शुरुआती छानबीन में पता चला कि उसके शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान नहीं हैं। हालांकि, पुलिस के शक की सुई उसके प्रेमी पर ही टिकी हुई थी। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था और उसका मोबाइल फोन भी बंद था।
पुलिस की टीम ने आरोपी के बारे में जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह गाजियाबाद स्थित अपने घर नहीं पहुंचा है। टेक्निकल सर्विलांस और अन्य माध्यमों से पता चला कि आरोपी इस वक्त मितरौली, उत्तर प्रदेश में किसी जानकार के घर में छुपा हुआ है। पुलिस ने उस संभावित ठिकाने पर छापेमारी की और आरोपी को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी शिवम चौहान ने बताया कि जब वह युवती के साथ होटल के कमरे में था तो उसे उत्कर्ष नाम के युवक का लगातार फोन आ रहा था। जब उसने उत्कर्ष के बारे में पूछा तो युवती ने बताया कि वह उसकी बहन का दोस्त है, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि वह उसकी बहन का दोस्त नहीं है, जिसके बाद वह गुस्से में आ गया और उसने युवती का शव फर्श पर पटक दिया। उसके बाद जब उसे लगा कि वह मर गई है तो वह होटल से मौका देखकर फरार हो गया।
 


Share

Leave a Reply