इस राज्य की सरकार संचालित करेगी राज्य की 70% शराब की दुकाने, मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर
भोपाल | मध्यप्रदेश राज्य में शराब ठेकेदारों और सरकार के बीच गतिरोध लगातार जारी है। इस बीच शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब सरकार राज्य में 70 फीसदी शराब दुकानें संचालित करेंगी। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग पुरुष और महिला निरीक्षकों को इसके लिए तैनात करेगा। हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद सरकार तैयारी में जुट गई है। जानकारी मिली है कि 16 जिलों के शराब ठेकेदारों ने दुकानों को सरेंडर कर सरकार के हवाले कर दिया है।







.jpeg)












