कैबिनेट में राज्यपाल के अभिभाषण और 126 वें संविधान संशोधन प्रस्ताव को मिली मंजूरी, जाने पूरी खबर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कल शाम को मुख्यमंत्री निवास में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण और 126वें संविधान संशोधन को अनुसमर्थन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म होने के बाद कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे एवं मोहम्मद अकबर ने बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में 16 जनवरी को एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण होना है और सरकार सत्र के दौरान 126वें संविधान संशोधन समर्थन प्रस्ताव भी लाएगी। उन्होंने कहा कि इन दोनों प्रस्तावों को लेकर आज मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में दोनों प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई है।







.jpeg)












