BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शादी के स्टेज पर पहुँचने से पहले घोड़ी से गिरा दूल्हा, तो दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार

 शादी के स्टेज पर पहुँचने से पहले घोड़ी से गिरा दूल्हा, तो दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार
Share

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में स्थित कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिससे सभी हैरान रह गए, शादी की ऐसी खबर सुनकर आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। यह मामला बुधवार का है, इस शादी में दुल्हन ने स्टेज पर अचानक शादी करने से मना कर दिया। जिसे देखकर पहले तो सभी मेहमान चौंक गए और दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन के नहीं मानने पर यह मामला लोकल थाने तक पहुंच गया।

दरअसल, कुठौंद थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने अपनी बहन की शादी वीरेंद्र उर्फ ईलू निवासी ग्राम खिल्ली मढ़ौरा थाना मोठ जिला झांसी के साथ तय की थी, 30 जून बुधवार रात को बारात आई और शादी का जश्न चल रहा था। दुल्हन (Bride) भी स्टेज पर आ चुकी थी लेकिन जैसे ही दूल्हे ने घोड़ी पर शादी समारोह स्थल पर पहुंचा तो वह एक बार नहीं, बल्कि तीन बार घोड़ी से गिर गया, जब दुल्हन पक्ष के लोगों ने उसे उठाया तो उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी।

स्टेज पर खड़ी दुल्हन यह पूरा नजारा देख रही थी, दूल्हा नशे की हालत में था और दुल्हन को यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने साफ तौर पर कह दिया कि वह जिंदगी भर कुंवारी रह लेगी लेकिन इस शख्स से शादी नहीं करेगी, दुल्हन की बात सुनकर पहले तो सबने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन फिर वधू पक्ष के लोग उसकी बात को समझ गए, और फिर समझौते के बाद दोनों पक्षों ने लेन-देन का सामान वापस करके संबंध खत्म कर दिया।

Share

Leave a Reply