BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बारात के लिए दूल्हा घोड़ी चढ़ने ही वाला था कि पुलिस लेकर आ गई अपनी बारात, दुल्हे को किया पुलिस ने गिरफ्तार, जाने क्यों

बारात के लिए दूल्हा घोड़ी चढ़ने ही वाला था कि पुलिस लेकर आ गई अपनी बारात, दुल्हे को किया पुलिस ने गिरफ्तार, जाने क्यों
Share

जबलपुर | मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे. बहोरीबंद इलाके में एक युवक की शादी होने वाली थी. दूल्हा अपनी दुल्हन लेने के लिए निकने ही वाला था कि अचानक पुलिस आ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, युवक पर एक युवती से शोषण करने का आरोप है. कटनी जिले के बहोरीबंद का रहने वाला एक युवक जबलपुर की लड़की को प्रेम जाल में फंसाता है. फिर शादी का वादा करके शोषण करता है. लेकिन जब लड़की शादी करने के लिए उससे कहती है तो युवक वादे से मुकर जाता है. फिर किसी और लड़की के साथ सात फेरे लेने की तैयारी कर लेता है, लेकिन घर से बारात निकलने के ठीक पहले पुलिस दूल्हा बनने जा रहे युवक को गिरफ्तार कर लेती है.

यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि हकीकत है जिसमें एक लड़की के साथ शादी का वादा करके मुकरने वाले युवक की बारात लगने के ठीक पहले पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है और जबलपुर ले आती है. दरअसल, यह मामला लार्डगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती और कटनी के बहोरीबंद जिले के रहने वाले अनुज नामक युवक के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़ा है.

लड़की ने दर्ज कराई थी शिकायत
दरअसल, युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी. फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया. फिर आरोपी युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था. फिर उसने युवती का शोषण किया. जब बात शादी की आई तो आरोपी ने उससे इनकार कर दिया. इसके बाद युवती ने उसके खिललाफ शिकायत दर्ज कराई.

कुछ समय पहले युवती जब कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी तभी बहोरीबंद निवासी अनुज नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई, दोनों में दोस्ती हुई और यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई. अनुज ने युवती से शादी का वादा करके कई बार शोषण किया. लेकिन 15 अप्रैल को युवक अपने परिवार की मर्जी से शादी कर रहा था. इसकी जानकारी लगते ही युवती ने लार्डगंज थाने पहुंचकर अनुज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर बहोरीबंद पहुंचकर अनुज को गिरफ्तार कर लिया. बहरहाल अब अनुज सलाखों के पीछे है और उसका परिवार शादी टूटने से शोक में डूबा हुआ है.


Share

Leave a Reply