BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मंडप में दूल्हा दुल्हन ले रहे थे सात फेरे, तभी पुलिस के साथ आ पहुंची दुल्हे की पहली पत्नी, फिर हुआ ये.......

मंडप में दूल्हा दुल्हन ले रहे थे सात फेरे, तभी पुलिस के साथ आ पहुंची दुल्हे की पहली पत्नी, फिर हुआ ये.......
Share

उज्जैन | मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार को एक शादी में उस समय हंगामा मच गया जब सात फेरों से पहले ही दूल्हे की पहली पत्नी पहुंच गई. शादी जिले के विक्रम नगर में हो रही थी. महिला पति की शादी रुकवाने के लिए पुलिस लेकर पहुंची. इसके बाद दूल्हे को बारात लेकर राजस्थान लौटना पड़ा. पत्नी ने पति और उसके घरवालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत भी की है.

जानकारी के मुताबिक, हरीश गौड़ राजस्थान के प्रताप गढ़ के चौकड़ी गांव में रहता है. उसकी दो साल पहले मंदसौर की रहने वाली पूजा से शादी हुई थी. आरोप है कि शादी के कुछ समय तक तो सब ठीकठाक चल रहा था, लेकिन बाद में पूजा को दहेज न लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. करीब 3 महीने पहले पूजा की सास नंदू बाई, ससुर बाबूलाल गौड़ पति हरीश ने उसे घर से निकाल दिया था.

महिला के पिता को यूं चला पता
पूजा के जाने के बाद हरीश की शादी उज्जैन की सपना दायमा से तय की गई. सपना विक्रम नगर स्टेशन के पास भृतहरि नगर में रहती है. ये शादी तय होने के बाद आरोपी हरीश गौड़ के परिवार ने पत्रिका बांटी. ये पत्रिका कुछ दिनों पहले पूजा के पिता देवी लाल के हाथ लग गई. पत्रिका को देखते ही उनके होश उड़ गए, क्योंकि उसमें शादी की तारीख 10 फरवरी 2022 लिखी हुई थी. उन्होंने तुरंत घरवालों को बताया और मंदसौर एसपी को भी शिकायत की. बाद में पूजा ने प्रताप गढ़ थाने में सास नंदूबाई, ससुर बाबूलाल और पति हरीश के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट का केस दर्ज कराया.


Share

Leave a Reply