BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

धोखे से दूसरी शादी करने वाला दूल्हा गिरफ्तार, पढ़िये पूरी खबर....

धोखे से दूसरी शादी करने वाला दूल्हा गिरफ्तार, पढ़िये पूरी खबर....
Share

रुड़की : कोटवाल आलमपुर में आई बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा और दूल्हा गिरफ्तार हो गया। कोटवाल आलमपुर में सोमवार सुबह गांव खोजा नगला जिला मुजफ्फरनगर निवासी तालिब हसन अपने पुत्र मुशीर अहमद की बारात लेकर आया था। बारात में लगभग 100 बाराती शामिल थे। बारात आने के बाद दुल्हन पक्ष ने बरातियों की खातिरदारी की।

नाश्ता आदि के बाद निकाह की रस्म होने के कुछ देर बाद वहां पर पंजाब से एक महिला अपने चार साथियों के साथ आई। महिला दूल्हा बनकर आए युवक को अपना पति बताने लगी। महिला का कहना है कि उसने उसके साथ निकाह किया हुआ है। 2015 में निकाह की बात बताई। इसी बीच मुशीर अहमद दो साल सऊदी अरब भी रह कर आया है।

आरोप लगाया कि उसने धोखे से यहां पर दूसरी लड़की से निकाह कर लिया। हंगामा होते ही दूल्हे बने लड़के और उसके साथियों ने पंजाब से आई महिला और उसके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। गांव वालों ने बमुश्किल उन्हें बचाया तथा पुलिस को सूचना दी गई। गांव कोटवाल में दोनों ओर के जिम्मेदार लोगों की बैठक शुरू हो गई।

बैठक में हुए फैसले के अनुसार सोमवार देररात्रि लड़की को तलाक दिलवा दिया गया। मनिंदर कौर ने मुशीर निवासी गांव खोजा नगला जिला मुजफ्फरनगर और साबुल गांव कोटवाल आलमपुर के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि महिला की ओर से थाने में दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुशीर और साबुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


Share

Leave a Reply