BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नीचे पड़े 2 हजार के नोट को देखकर खराब हुई दूल्हे की नियत, फिर दुल्हन ने सिखाया सबक

नीचे पड़े 2 हजार के नोट को देखकर खराब हुई दूल्हे की नियत, फिर दुल्हन ने सिखाया सबक
Share

शादी का पल इंसान की जिंदगी में एक बार आता है. इस पल को यादगार बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते. लाखों-करोड़ों खर्च करके तमाम तरह के ताम झाम जुटाते हैं, एक से एक शाही पकवान बनवाते हैं, लेकिन कभी-कभी शादी समारोह का पूरा मजा आपकी एक छोटी सी गलती से किरकिरा हो सकता है. इसलिए दूल्हा-दुल्हन को अपनी शादी के दौरान बेहद सावधान और सतर्क रहना चाहिए. वैसे भी आजकल सोशल मीडिया का दौर है आपकी हर एक हरकत कोई न कोई रिकॉर्ड कर रहा होता है. आपने कोई गलती की और आप हंसी के पात्र बन सकते हैं. जैसा की इस दूल्हे के साथ हुआ. इसके एक लालच ने इसे सुर्खियों में ला दिया. सोशल मीडिया पर इस दूल्हे की हरकत पर खूब चर्चा हो रही है.
2 हजार का नोट देखकर बिगड़ी दूल्हे की नियत
वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं और उनके आसपास उनके मेहमान खड़े हुए हैं. जिस दौरान दुल्हन मेहमानों से बात करने में व्यस्त होती है, दूल्हा जमीन पर देख रहा होता है. आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस मौके पर जमीन पर देखने का क्या प्रयोजन. इसका जवाब भी वीडियो में है. दरअसल जमीन पर 2000 हजार का नोट पड़ा हुआ होता है, जिसे देखकर दूल्हे की नियत खराब हो जाती है और वह नोट को उठाकर चुपचाप जेब में रख लेता है.
दुल्हन ने पकड़ ली दूल्हे की चोरी
यह हरकत करते हुए दूल्हा मेहमानों की नजरों से तो बच जाता है, लेकिन दुल्हन उसकी चोरी पकड़ लेती है. मजा तब आता है जब दुल्हन दूल्हे की चोरी पर मुस्कुराने लगती है और एक दूसरा दो हजार का नोट दूल्हे के हाथ में थमा देती है. दरअसल चोरी के मामले में दुल्हन-दूल्हे से भी इक्कीस निकलती है क्योंकि उसने भी 2000 का नोट चुराया होता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. हालांकि वीडियो की असलियत ये है कि इसमें जो कुछ भी हुआ वह सब सुनियोजित था ताकि लोग वीडियो देखने के बाद हंस सकें.
देखे वीडियो:
 


Share

Leave a Reply