जयमाल स्टेज पर दूल्हे की खुली ऐसी पोल कि दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के इटावा में आयोजित एक शादी समारोह में दूल्हे के दांत और बाल ने काफी बवाल मचा दिया. यहां तक कि दूल्हे के दांत और बाल को लेकर दुल्हन भी आग बबूला हो उठी और स्टेज पर ही शादी से इनकार कर दिया. वर पक्ष द्वारा काफी समझाइश के बाद भी जब दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई तो दूल्हे को अपनी बारात बेरंग वापस ले जानी पड़ी. मामला ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव का है, जहां बारात लेकर आए दूल्हे की विग को लेकर विवाद हो गया.
दरअसल, बिधूना के रहने वाले अजय कुमार यादव की ऊसराहार क्षेत्र निवासी महेशचंद्र की बेटी से शादी तय हुई थी. मंगलवार को दोनों की शादी होनी थी. दूल्हा अजय तय समय पर बारात के साथ नाचते गाते शादी समारोह में पहुंचा. इसके बाद रीति-रिवाजों के साथ द्वारचार और अन्य रश्में निभाई गई. इसके बाद वरमाला कार्यक्रम के लिए दूल्हा दुल्हन स्टेज पर पहुंचे. वरमाला की रश्तें में भी पूरी हो गई. यहां तक तो सब कुछ ठीका रहा. इसी बीच दुल्हन की नजर दूल्हे के बालों पर पड़ी, जिसे देखकर दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई. दूल्हे ने सिर पर विग पहन रखी थी. यहां तक कि दूल्हे के दांत भी नकली होने की बात होती रही. इस पर दुल्हन गुस्सा हो गई और अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी.
दूल्हे के विग पहनने की बात सामने आते ही दुल्हन ने शादी करने से इनकार दिया. जिसे सुनकर वर पक्ष में हड़कंप मच गया. दूल्हा और उसके परिजनों ने दुल्हन को काफी समझाया, लेकिन उसने एक ना सुनी. मैरिज गार्डन में काफी हंगामा हुआ तो सूचना पर ऊसराहार पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने भी वधु पक्ष के लोगों को काफी समझाया, लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई. दुल्हन का कहना था कि विग की बात पहले नहीं बताई गई. ऐसे में धोखा देकर शादी करना ठीक नहीं. अलसुबह तक मामला नहीं सुलझा तो दूल्हा समेत बारात बेरंग वापस लौट गई. ऊसराहार थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि काफी समझाइश के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं थी. ऐसे में बारात वापस लौट गई.







.jpeg)












